Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया

    December 5, 2025

    पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड

    December 5, 2025

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बकरीद के के लिए की गयी 1000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती
    Breaking News

    बकरीद के के लिए की गयी 1000 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

    AdminBy AdminJune 16, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बकरीद को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि 4900 पुलिस बल, छह कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, 5 कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा 5000 होमगार्ड जवानों की अतिरिक्त तैनाती विभिन्न जिलों में की गयी है.

    झारखंड के 4 जिलों पर पुलिस की पैनी निगाह

    इसके अलावा सभी जोन के आईजी-डीआईजी के पास एक हजार रिजर्व पुलिस बल रखा गया है, ताकि विपरीत स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके. राज्य भर के थानों में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थान चिह्नित किये गये हैं. रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह में पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

    सुरक्षा उपकरणों के साथ करें जवानों की तैनाती : पुलिस मुख्यालय

    पुलिस मुख्यालय झारखंड की तरफ से सभी जिले के एसपी को बकरीद के दौरान जवानों की प्रतिनियुक्ति सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ आवश्यकतानुसार करने को कहा गया है. संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण उपकरणों, लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शील्ड, टियर गैस गन सहित अन्य उपकरणों के साथ जवान तैनात रहेंगे. ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी उपद्रवी तत्वों पर निगरानी रखी जायेगी. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है.

    Eid-ul-adha Namaz In Eidgah And Mosques, Bakrid 2022 Celebrated Peacefully In Uttarakhand, See Photos - Amar Ujala Hindi News Live - Eid-ul-adha:देश की सलामती और तरक्की के लिए दुआओं में उठे हाथ,

    बकरीद पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश

    बकरीद को लेकर रांची नगर निगम शहर की सभी मस्जिदों और ईमामबाड़ा में विशेष सफाई अभियान चलायेगा. सहायक प्रशासक ने इसका आदेश जारी कर दिया है. सभी सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइजरों से कहा गया है कि इन जगहों पर नालियों की सफाई, सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाये.

    रांची की मस्जिदों में बकरीद की नमाज का समय (सुबह)

    • रांची ईदगाह हरमू रोड में सुबह 9 बजे
    • डोरंडा ईदगाह में सुबह 8 बजे
    • पारसटोली ईदगाह डोरंडा में सुबह 7 बजे
    • बरियातू ईदगाह में सुबह 6:45 बजे
    • बड़गाई ईदगाह में सुबह 7 बजे
    • जामा मस्जिद बरियातू में सुबह 7:30 बजे
    • मस्जिदे आइशा बरियातू में सुबह 6:30 बजे
    • सिठियो ईदगाह में सुबह 6:30 बजे
    • चुट्टू ईदगाह में सुबह 7:30 बजे
    • पुंदाग ईदगाह में सुबह 8:45 बजे
    • नयासराय ईदगाह में सुबह 7:30 बजे
    • सिलादोन शाही ईदगाह में सुबह 6:45 बजे
    • ईदगाह टंगरा रातू में सुबह 8 बजे
    • ईदगाह पुटकल टोली रातू में सुबह 7 बजे
    • अहले हदीश अंसार नगर में सुबह 6 बजे
    • मस्जिद-ए-आइशा हिंदपीढ़ी में सुबह 6:15 बजे
    • रंगसाज मस्जिद में सुबह 7:30 बजे
    • मस्जिद-ए-जिलानी आजाद बस्ती में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-आला हजरत, जोड़ा तालाब में सुबह 7:15 बजे
    • मरकजी मस्जिद डोरंडा में सुबह 6 बजे
    • जामा मस्जिद जैप-1 में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-जाफरिया अंसार नगर में सुबह 10 बजे
    • रमजान कॉलोनी मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • मजार मसजिद में सुबह 7:30 बजे
    • मसजिद-ए-असरा मणिटोला में सुबह 6:30 बजे
    • मसजिद-ए-गौसिया हिंदपीढ़ी में सुबह 6:30 बजे
    • मसजिद-ए-गौशुलवड़ा, हिंदपीढ़ी में सुबह 6 बजे
    • मसजिद अबू हनिफा डोरंडा में सुबह 5:45 बजे
    • मसजिदे अकबरिया हिंदपीढ़ी में सुबह 6:45 बजे
    • मसजिदे रजा गुदड़ी में सुबह 5:35 बजे
    • नूरी मसजिद मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 6.30 बजे
    • मसजिदे इलाही मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 7 बजे
    • कांके ईदगाह में सुबह 7:15 बजे
    • पिठोरिया ईदगाह में सुबह 7 बजे
    • हुसीर ईदगाह में सुबह 7 बजे
    • होचर ईदगाह में सुबह 7 बजे
    • सतकनादू ईदगाह में सुबह 6:30 बजे
    • चुट्टु ईदगाह में सुबह 7:30 बजे
    • अहले हदीश मस्जिद चूड़ी टोला में सुबह 6:15 बजे
    • मरकजी मस्जिद मिल्लत कॉलोनी में सुबह 6:15 बजे
    • मस्जिद अली रौशन कमर मिल्लत कॉलोनी में सुबह 6 बजे
    • कोकदोरो जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • बोड़ेया मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • ओयना मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • सुकुरहुटू बड़ी मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • सुकुरहुटू छोटी मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • डॉ फतेउल्लाह मस्जिद में सुबह 7:30 बजे
    • हवारी मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद हेरा में सुबह 7 बजे
    • मस्जिद-ए-जैबुननिशा फूल बगान में सुबह 6:15 बजे
    • मस्जिद-ए-जिलानी आजाद बस्ती में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-हमजा मौलाना आजाद कॉलोनी 6:15 बजे
    • मस्जिद-ए-असरा कांटा टोली में सुबह 6 बजे
    • मस्जिद-ए-तैयबा, मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 6 बजे
    • कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-इब्ने अब्बास कांटाटोली में सुबह 5:45 बजे
    • मस्जिद अली, कांटाटोली में सुबह 6:45 बजे
    • मस्जिद-ए-अमन, खादगड़ा में सुबह 5:30 बजे
    • थड़पखना मस्जिद लालपुर में सुबह 7 बजे
    • एकरा मस्जिद मेन रोड में सुबह 6:30 बजे
    • तस्लीम मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • राईन मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • छत्ता मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
    • छोटी मस्जिद हिंदपीढ़ी में सुबह 6:30 बजे
    • बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी में सुबह 7:15 बजे
    • मक्का मस्जिद हिंदपीढ़ी में सुबह 5:20 बजे
    • मदीना मस्जिद में सुबह 6 बजे
    • मोती मस्जिद में सुबह 6 बजे
    • अकबरिया मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • मस्जिद-ए-अम्बिया में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-उमर में सुबह 7:30 बजे
    • मस्जिद-ए-अबुबकर लाहकोठी में सुबह 5:40 बजे
    • मस्जिद-ए-औलिया में सुबह 7:15 बजे
    • इस्लामी मरकज मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-उसमान हिंदपीढ़ी में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-खातिमुल अंबिया हिंदपीढ़ी में सुबह 6:15 बजे
    • मस्जिद-ए-नूर में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद-ए-सुमेय्या बरियातू में सुबह 6:15 बजे
    • मस्जिद-ए-हेरा में सुबह 6:15 बजे
    • मस्जिद-ए-फातिमा बरियातू में सुबह 6 बजे
    • अल फलाह मसजिद में सुबह 7 बजे
    • मसजिद-ए-मीनार बड़गाईं में सुबह 6:30 बजे
    • नयी मस्जिद बड़गाईं में सुबह 7 बजे
    • जबले नूर मस्जिद बड़गाईं में सुबह 7 बजे
    • जामा मस्जिद पुंदाग में सुबह 7 बजे
    • बेलाल मस्जिद पुंदाग में सुबह 7:10 बजे
    • मस्जिद-ए-हेरा पुंदाग में सुबह 7:15 बजे
    • छोटी मस्जिद पुंदाग में सुबह 6:45 बजे
    • अल-कमर मस्जिद रातू में सुबह 7 बजे
    • तैयबा मस्जिद रातू में सुबह 6:30 बजे
    • काठीटांड मस्जिद रातू में सुबह 7 बजे
    • हुरहुरी मस्जिद में सुबह 7 बजे
    • पुरानी रांची मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
    • जामा मस्जिद डोरंडा में सुबह 6:30 बजे
    • मजार वाली मस्जिद डोरंडा में सुबह 7:30 बजे
    • मरकजी मस्जिद डोरंडा में सुबह 6 बजे
    • दर्जी मोहल्ला चिश्तिया मस्जिद में सुबह 6:30 बजे
    • असरा मस्जिद मनीटोला में सुबह 6:30 बजे
    • मस्जिद ए अराफात डोरंडा में सुबह 7 बजे
    • अलफलाह मस्जिद डोरंडा में सुबह 5:30 बजे
    • मस्जिद ए बेलाल डोरंडा में सुबह 7:00 बजे
    • कुरैशी मोहल्ला मस्जिद डोरंडा में सुबह 6:15 बजे
    • रहमत कॉलोनी मस्जिद डोरंडा में सुबह 6:45 बजे
    • मस्जिद ए अबूबकर में सुबह 6:00 बजे
    • फैजान ए अबू हनीफा मस्जिद में सुबह 5:45 बजे
    • मदरसा हुसैनिया कडरू में सुबह 6:30 बजे
    • नूरानी मस्जिद हरमू में सुबह 7:00 बजे
    • हरमू जामा मस्जिद में सुबह 7:15 बजे
    • मदरसा जामिया कडरू में सुबह 6:15 बजे
    • मस्जिद जमील कडरू में सुबह 6:30 बजे
    • नूरानी मस्जिद भट्टी मोहल्ला में सुबह 7 बजे

    इसे भी पढें: पूर्वी सिंहभूम को सीएम चम्पाई सोरेन देंगे बड़ी सौगात, पूरी हो गयी तैयारी

    bakra eid bakra eid 2024 bakra eid 2024 date bakra eid 2024 date in india bakra eid 2024 mumbai bakra eid kab hai 2024 bakra eid kab hai 2024 date bakra mandi 2024 bakrid bakrid 2024 bakrid 2024 date bakrid 2024 news bakrid eid 2024 mumbai bakrid kab hai bakrid mumabi bakrid mumbai bakrid news bakrid sheep 2024 eid 2024 eid ul adha 2024 eid ul adha 2024 date eid ul adha kab hai 2024 when is bakrid 2024 when is bakrid 2024 date yogi on bakrid
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया

    December 5, 2025

    पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड

    December 5, 2025

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया
    • पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड
    • झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
    • दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.