Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 6-2गोल पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
    Sports

    12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 6-2गोल पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: 17 से 28 मई तक कोविलपत्ती तमिलनाडु में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चौंपियनशिप में आज हॉकी झारखंड ने अपने तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ हॉकी को 6-2 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 2022 में हॉकी झारखंड की छठी टीम है जो इस वर्ष क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इससे पूर्व सब जूनियर महिला एवम पुरुष टीम फाइनल तक,जूनियर महिला टीम फाइनल तक, सीनियर महिला टीम सेमीफाइनल तक एवं सीनियर पुरुष टीम  क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुकी है और 4 टीमों ने पदक भी जीत चुका है।

    आज खेले गए अंतिम लीग मैच में हॉकी झारखंड के खिलाड़ियों  मैच के 9 वे मिनट में पेनाल्टी कार्नर के द्वारा लव लाइट कुजुर के हाथों पहला गोल किया, 14 वे मिनट में कमल चीक बड़ाईक ने एक फील्ड गोल कर टीम को पहले क्वार्टर में 2-0 से बढ़त दिलाई। 23वे मिनट में हॉकी छत्तीसगढ़ को मिले पेनाल्टी कॉर्नर को विष्णु यादव ने गोल में बदलकर झारखंड के बढ़त को कम करते हुए स्कोर 1-2कर ली, पर झारखंड के खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में अपने बढ़त को कम करने के मूड में नहीं थे और आक्रमक खेल जारी रखते हुए आज पूरे फॉर्म के खेल रहे झारखंड के प्रेम केरकेट्टा ने 28वे मिनट में एक शानदार फील्ड गोल कर  हाफ टाइम तक 03-01गोल से बढ़त ले ली।

    हाफ टाइम के बाद छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने मैच के तीसरे क्वार्टर में जबरस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 37वे मिनट में झारखंड के ऊपर गुमन साहू ने फील्ड   गोल की और तीसरे क्वार्टर में झारख़्ड के खिलाड़ियों को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया । परंतु चौथे क्वार्टर के सुरूवात से ही झारखंड के खिलाड़ियों ने अलग रणनीति के साथ खेलते हुए इस क्वार्टर में लगातार तीन गोल किए 46वे मिनट में झारखंड के असीम आइंद ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया, जबकि 55वे मिनट में रितिक रोशन लकड़ा ने और 58वे मिनट में अभिषेक गुड़िया ने फील्ड गोल कर मैच में 6-2गोल जीत दर्ज करते हुए इस प्रतियोगिता में झारखंड  टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

    इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी गोवा को 10-0से,हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु को 7-1से पराजित कर चुका है। आज के मैच जबरजस्त प्रदर्शन करने के साथ टीम की ओर से एक गोल करने झारखंड के प्रेम केरकेट्टा  बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ,विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद , रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, माईकल लाल ,दशरथ महतो ,सुरजीत झा,मनोज प्रधान सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई  और अगले मैच के लिए शुभकामना दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी20 वर्ल्ड कप का ताज

    March 8, 2026

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस

    February 27, 2026

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.