Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»120 KM की रफ्तार से टकराया तूफान, मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों की टेकऑफ-लैंडिंग रोकी गई
    राष्ट्रीय

    120 KM की रफ्तार से टकराया तूफान, मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों की टेकऑफ-लैंडिंग रोकी गई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 3, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है। यह प्रक्रिया अगले 3 घंटों के दौरान पूरी हो जाएगी। महाराष्ट्र के अलीबाग में यह तूफान अब से थोड़ी देर पहले टकराया है। चक्रवाती तूफान निसर्ग अलीबाग के तट से टकरा चुका है। तूफान के टकराने के बाद यहां तेज हवाएं, 100 किमी से भी तेज गति से चल रही है। मुंबई और आस पास के कई इलाकों में तेज हवाएं बारिश हो रही है। अलीबाग से टकाने के बाद अब यह धीरे-धीरे मुंबई और ठाणे की ओर बढ़ रहा है। इस बीच हवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शाम 7 बजे तक किसी भी विमान की कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी।बता दें कि मुंबई से अलीबाग 95 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है।

    120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया तूफान

    मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान निसर्ग लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है। इसकी वजह से तेज हवाओं और बारिश के साथ कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं। तेज हवा और बारिश के बीच लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। उधर, तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है।

    7 बजे तक मुंबई हवाई अड्डे पर नहीं होगी विमानों की टेक-ऑफ या लैंडिंग

    चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते हवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शाम 7 बजे तक किसी भी विमान की कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी। महाराष्‍ट्र से लगभग 2 बजे के आसपास तूफान टकराया और लैंडफॉल के 3 घंटे तक चलने का अनुमान है। ऐसे में एहतियातन विमान के टेक-ऑफ और लैंडिग पर रोक लगाई गई है, ताकि कोई बड़ी घटना न घट जाए।

    – छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई के पीआरओ ने कहा कि हवाई अड्डे के रनवे पर आज एक लैंडिंग हुई।जिसमें फेड एक्स फ्लाइट 5033 बेंगलुरु से आई थी। विमान को रनवे से हटाया गया। कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

    – छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई की ओर से जानकारी दी गई है कि आज शाम 7 बजे तक मुंबई में हवाई अड्डे पर कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी।

    अब तक लगभग 40,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

    एनडीआरएफ की टीम बीएमसी के साथ मिलकर वर्सोवा के पास के तटीय इलाकों से लोगों को सु​रक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों (समुद्री बेल्ट क्षेत्रों) से अब तक लगभग 40,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

    CYCLONE IN MUMBAI
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.