Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

    June 23, 2025

    चतरा के उत्तम यादव ने ली रविवार को हुए हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, हथियार के साथ जारी किया धमकी भरा वीडियो

    June 23, 2025

    रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आये हजारों गिद्ध, देखिए VIDEO

    June 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»14 दिन क्‍वारंटाइन में रह चुके मजदुर अब लोटेंगे अपने घर, रोजगार के लिए होगा रजिस्‍ट्रेशन
    झारखण्ड

    14 दिन क्‍वारंटाइन में रह चुके मजदुर अब लोटेंगे अपने घर, रोजगार के लिए होगा रजिस्‍ट्रेशन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 12, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चाईबासा।  सरकारी क्‍वारंटाइन में 14 दिन बिता चुके श्रमिक घर भेजे जाएंगे। साथ ही रोजगार के लिए उनका रजिस्‍ट्रेशन किया जाएगा। पश्चिमी सिंहभूम के  उपायुक्त अरवा राजकमल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी और सभी थाना प्रभारियों के साथ बातचीत की।

    उपायुक्त ने स्टेट क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रहे वैसे श्रमिक जिनकी 14 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, और उनके अंदर कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण भी मौजूद नहीं है, उन्हें छोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति का संक्रमण जांच के लिए नमूना संग्रह किया गया है और अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है, उन्हें कुछ दिन और इंतजार करना होगा, इसलिए उनके लिए भोजन और मनोरंजन आदि की व्यवस्था की जाए।

    मुख्‍यमंत्री आहार योजना से मिलेगा राशन

    उपायुक्त ने जिले में जितने भी लोग होम क्वॉरंटाइन में हैं उन सभी को मुख्यमंत्री आहार योजना के तहत राशन उपलब्ध करवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अब तक 13 हजार 500 प्रवासी श्रमिक होम क्वॉरंटाइन में हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी को अलग-अलग समय में राशन उपलब्ध कराया गया है। और आवश्यकता होगी तो उन्हें राशन पैकेट दिया जाएगा। उपायुक्त ने घर लौटे सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि वर्तमान में पंजीकरण का कार्य हो रहा है।

    श्रमिकों का तैयार होगा डाटाबेस

    प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सेवक या किसी अन्य पदाधिकारी के माध्यम से आपके गांव पहुंचकर पूरी जानकारी ली जाएगी। किस श्रमिक को किस कार्य में कौशल प्राप्त है इस संबंध में जानकारी रहेगी तो भविष्य में राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहयोग के साथ अन्य सहयोग सीधा आपके बैंक खाते में पहुंच सकता है। यदि किसी श्रमिक के लिए किसी अन्य इंडस्ट्री या कहीं और रोजगार की व्यवस्था सरकार करना चाहे तो उसके डेटाबेस से काफी सुविधा मिलेगी। उपायुक्त ने सभी श्रमिकों से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

    June 23, 2025

    चतरा के उत्तम यादव ने ली रविवार को हुए हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, हथियार के साथ जारी किया धमकी भरा वीडियो

    June 23, 2025

    रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आये हजारों गिद्ध, देखिए VIDEO

    June 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
    • चतरा के उत्तम यादव ने ली रविवार को हुए हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, हथियार के साथ जारी किया धमकी भरा वीडियो
    • रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आये हजारों गिद्ध, देखिए VIDEO
    • तेजस्वी के इलाके में नीतीश का तोहफा, बनाया बेहतरीन सिक्स लेन पुल, देखें तस्वीरें
    • KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-PDF-22-06-2025.pdf
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 22-06-2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.