Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»14 महीने के बच्चे के सिर में परेशानी, सीता सोरेन के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने धनबाद डीसी को मदद का दिया निर्देश
    झारखण्ड

    14 महीने के बच्चे के सिर में परेशानी, सीता सोरेन के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने धनबाद डीसी को मदद का दिया निर्देश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 31, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: जिले के बरवा-अड्डा थाना क्षेत्र निवासी एक बच्चे के सिर में परेशानी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के ब्रेन में पानी जम गया है या ट्यूमर हो गया है। बच्चे का 15 से 20 दिनों तक धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चला लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद 10 दिन पहले बच्चे के पिता उसे घर ले आए। तब से बच्चा बिना इलाज के घर में ही है। इस संबंध में जानकारी के बाद जामा विधायक सीता सोरेन ने ट्वीट किया। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मासूम की मदद के लिए धनबाद डीसी को निर्देश दिया है।

    सीता सोरेन ने ट्वीट में लिखा कि धनबाद बरवा-अड्डा निवासी महिला अपने बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ है। मुख्यमंत्री जी आप मदद करें। पीएमसीएच के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। कृपया रांची रिम्स में मासूम को भर्ती कराकर उसका इलाज कराएं ताकि बच्चे की जान बच सके। सीता सोरेन के ट्वीट पर संज्ञान लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब मामले का संज्ञान लेकर बच्चे के उचित इलाज के लिए हर जरूरी कदम उठते हुए मुझे इसकी सूचना दें।

    बच्चे के पिता ने कहा- आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, कैसे कराउंगा इलाज
    बच्चे के पिता मनोज मलार ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पीएमसीएच के डॉक्टरों ने 10 दिन पहले जवाब दे दिया था, जिसके बाद से मैं बच्चे को घर लेकर आ गया। तब से बच्चा घर में ही है। डॉक्टरों ने कहा कि सिर का मामला है, बच्चे को या तो रांची रिम्स ले जाइए या फिर किसी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराइए। अब मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं। मैं पेशे से मजदूर हूं।

    बच्चे के पिता ने बताया कि उनके बीमार बच्चे का नाम शिवम मलार है। वह 14 महीने का है। उनकी पहले से चार बेटियां हैं। चार बेटियों के बाद शिवम का जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल, कई लोगों ने मदद का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक बच्चे को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.