रांची: साईबर अपराध के एक मामले को लेकर झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो पहुंची छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को चान्हो थाना क्षेत्र के लुंडरी गांव से साईबर अपराधियों नयूम अंसारी व अजमुल अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों ने 26 जनवरी को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर दंतेवाड़ा निवासी कृति चेतानिया से ओटीपी लेकर बैंक खाते से मोबाइल नंबर बदल के उनके बैंक खाता से 15 लाख रुपये उड़ा लिये थे। 29 जनवरी को जानकारी होने के बाद कृती चेतानिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद दंतेवाडा पुलिस ने अपराधियों का लोकेशन निकाला और चान्हो के लुंडरी गांव होने की जानकारी मिलने पर दंतेवाड़ा पुलिस ने चान्हो पुलिस के सहयोग से नयूम अंसारी व नजमुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
रांची एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस जवान के खाते से कल उड़ाये 93 हजार रुपये
झारखंड साईबर अपराधी लगातार राजधानीवासियों को अपना शिकार बना रहे है। बेखौफ़ हो चुके साईबर अपराधी अब आम आदमी ही नहीं पुलिस कर्मी को भी चुना लगाने से नहीं हिचकते। ताज्जुब की बात ये है कि लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रांची साईबर थाना पुलिस साईबर ठगों के सामने बेबस नजर आ रही है। ताजा मामला बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की है। अपराधियों ने कल यानी कि शुक्रवार को एयरपोर्ट पर तैनात झारखंड पुलिस के जवान रविंद्र कुमार सिंह को अपना शिकार बनाया। झांसा देकर उनके खाते से 93 हजार रुपये की निकासी कर ली। इस संबंध में एयरपोर्ट थाना में रविंदर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 20 फरवरी को दिन के 2 बजे अपने एसबीआई खाते से संबंधित कुछ जानकारी चाहिए थी। इसके लिए रविंद्र सिंह न गूगल पर एसबीआई का कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उन्हें एक नंबर मिला। जिसपर फोन किया तो उनके खाते से जानकारी लेकर साइबर अपराधियों ने पैसे निकाल लिए।

