RANCHI: चतरा जिले की पुलिस ने 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली रमेश गंझू उर्फ अंकित उर्फ आजाद उर्फ हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया है. वह भाकपा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का सदस्य हैं.
पुलिस की विशेष टीम ने उसे चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह जंगल से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ झारखंड के चतरा लातेहार पलामू और बिहार के गया औरंगाबाद समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं.
रमेश गंझू पर पिछले दो दशकों में 30 से अधिक पुलिस जवानों और कई ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने का आरोप है. उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में 45 से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से डेढ़ लाख रुपए और हथियार भी बरामद किए हैं.

