दुमका: जमीन के लिए किसी रिश्ते का खून मायने नहीं रखता है। काठीकुंड के आमगाछी गांव के प्रधान टोला में 14 मई की 20 एकड़ जमीन के लिए ननद ही भाभी के खून की प्यासी बन गई। उसने हत्या में बेटी और दामाद को भी शामिल कर लिया। चार दिन के अनुसंधान के बाद पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर ननद मुनु मरांडी, उसकी बेटी सुकुल मुर्मू व दामाद पिंडलू हांसदा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपित महिला मुनु मरांडी सारी जमीन पर अपने दामाद और बेटी को हक दिलाना चाहती थी। मौके पर काठीकुंड थाना प्रभारी श्यामल मंडल मौजूद थे।

