Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 21, 2025

    झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

    May 21, 2025

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां और कैसे दिखेगा ग्रहण
    राष्ट्रीय

    21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां और कैसे दिखेगा ग्रहण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 18, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची, जासं। Surya Grahan June 2020 आज से 10 दिन बाद जून महीने की 21 तारीख को सूर्य ग्रहण लग रहा है। 3 घंटे 25 मिनट तक का यह पूर्ण ग्रहण होगा। 21 जून, रविवार को सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर ग्रहण शुरू होगा। जबकि दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सूर्य ग्रहण का मध्‍यकाल होगा। दोपहर बाद 2 बजकर दो मिनट पर ग्रहण की समाप्‍त हो जाएगा। इसके बाद साल 2020 के अंत में एक और सूर्य ग्रहण लगेगा। इस बार सूर्य ग्रहण अपने देश भारत में भी देखा जा सकेगा। लेकिन इसे नंगी आंखों से देखने का प्रयास कतई न करें।

    इस दौरान चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य को ढक लेगा। चंद्रग्रहण के बाद अब महीने सूर्यग्रहण की बारी है। इस बार 21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया, पाकिस्तान और चीन सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश उपाध्याय ने बताया कि सूर्य ग्रहण का समय सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर दोपहर दो बजकर चार मिनट तक रहेगा। हालांकि इस बार सूर्यग्रहण रविवार को लग रहा है। ऐसे में शनिवार, 20 जून को ही रात 10 बजकर 20 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा।

    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्‍त एहतियात बरतनी चाहिए। बालक, बुजुर्ग और मरीजों को छोड़कर दूसरे लोगों को भोजन का त्‍याग करना चाहिए। दो चंद्र ग्रहण  के बाद जब पूर्ण ग्रहण होता है तो चंद्रमा सूर्य को कुछ देर के लिए पूरी तरह ढक लेता है। हालांकि, आंशिक और कुंडलाकार  ग्रहण में सूर्य का केवल कुछ हिस्सा ही ढकता है। 21 जून को पड़ने जा रहा सूर्य ग्रहण कुंडलाकार है। कुंडलाकार ग्रहण ‘रिंग ऑफ़ फायर’ बनाता है, लेकिन यह पूर्ण ग्रहण से अलग होता है।

    कब देखा जा सकता है सूर्य ग्रहण

    • पूर्ण ग्रहण शुरू होगा 21 जून सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर
    • ग्रहण का मध्य दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा
    • पूर्ण ग्रहण की समाप्ति दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर होगी
    • आंशिक ग्रहण की समाप्ति दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर होगी।
    • इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 25 मिनट की होगी।इसके बाद साल के अंत में एक और सूर्य ग्रहण होगा।

    अलग-अलग मान्यताएं

    ग्रहण को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं।जैसे आमतौर लोग पर घर पर रहना पसंद करते हैं और ग्रहण के समय कुछ भी खाने से बचते हैं।इसके अलावा, दरभा घास या तुलसी के पत्तों को खाने और पानी में डाल दिया जाता है, ताकि ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।कई लोग ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करने में विश्वास करते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। इसी तरह सूर्य देव की उपासना वाले मंत्रों का उच्चारण भी ग्रहण के दौरान किया जाता है।

    गर्भवती महिलाएं जपें ये मंत्र

    • खासकर, गर्भवती महिलाओं को घर में रहने और संतान गोपाल मंत्र  का जाप करने के लिए कहा जाता है।
    • ग्रहण के दौरान कई लोग पानी पीने से बचते हैं।
    • ग्रहण खत्म होने तक भोजन नहीं पकाया जाता।
    • अधिकांश लोग इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करते, क्योंकि ग्रहण को अशुभ माना जाता है।

    इस बात का रखें ख्याल

    यदि आप सूर्य ग्रहण का गवाह बनना चाहते हैं, तो इसे नग्न आंखों से देखने का प्रयास न करें। कई बार लोग इस सलाह को मजाक में उड़ा देते हैं, लेकिन यह आपकी आंखों के लिए बेहद ज़रूरी है। नग्न आंखों से ग्रहण देखने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। दूरबीन, टेलीस्कोप, ऑप्टिकल कैमरा व्यूफाइंडर से सूर्य ग्रहण को देखना सुरक्षित है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हैदराबाद में चारमीनार के पास लगी भीषण आग, 17 की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

    May 18, 2025

    इसरो का 101वां मिशन फेल, Space में भेजा गया EOS-09 जासूसी सैटेलाइट हुआ नाकाम

    May 18, 2025

    हरियाणा की महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत 6 गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    • झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
    • रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • 11th JPSC Exam का परिणाम जारी, देखिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची
    • झारखंड में होने वाली TAC की बैठक का भाजपा ने किया बहिष्कार, जानिए वजह
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के आंच में फंसे IAS Vinay Chaubey, ACB की टीम कर रही है पूछताछ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.