Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026

    GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप

    January 22, 2026

    मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!

    January 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»जॉब»2100 पदों पर ऊर्जा विकास निगम व अनुषांगिक कंपनियां जल्द शुरू करेंगी बहाली, लॉकडाउन के कारण टली थी
    जॉब

    2100 पदों पर ऊर्जा विकास निगम व अनुषांगिक कंपनियां जल्द शुरू करेंगी बहाली, लॉकडाउन के कारण टली थी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ऊर्जा विकास निगम और इनकी तीनों अनुषांगिक बिजली कंपनियों में जल्द नई बहालियां होंगी। इसको लेकर निगम में तैयारियां शुरू हो गई है। बहाली इस साल के शुरुआत में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब नए ऊर्जा सचिव एवं सीएमडी अविनाश कुमार के निर्देश के बाद इसकी तैयारी निगम प्रबंधन में शुरू कर दी है। जनवरी से फरवरी के बीच में इसके लिए विज्ञापन निकाला जा सकता है। सरकार के निर्देश के बाद निगम में नियुक्ति नियमावली भी तैयार की जा रही है।

    ये बहालियां ऊर्जा विकास निगम, बिजली वितरण निगम, संचरण निगम और उत्पादन निगम में होगी। निगम के अफसरों और कर्मियों के लगातार रिटायरमेंट के कारण इंजीनियर व कर्मियों की काफी कमी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि निगम के केवल एक ही चीफ इंजीनियर लेबल के अफसर बचे हैं। इससे काम-काज में समस्या हो रही है। टेक्निकल हैंड की कमी से ऑपरेशन और मेंटेनेंस में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    निगम ने शुरू की तैयारी, जनवरी से फरवरी के बीच निकलेगा विज्ञापन

    फिलहाल एक जेई और एईई के अधीन हैं कई एरिया

    जानकारी के अनुसार, कनीय अभियंता और सहायक अभियंताओं की काफी कमी है। इसके कारण ऑपरेशन-मेंटेनेंस कार्य में बहुत दिक्कतें हो रहीं हैं। एक-एक जेई और सहायक विद्युत अभियंता के अधीन कई एरिया हैं, जिनका काम न केवल ऑपरेशन और मेंटेनेंस है, बल्कि ऑफिशियल वर्क लोड भी हैं।

    लाइनमैन और एसबीओ की कमी से मेंटेनेंस में हो रही परेशानी

    लाइनमैन और स्विच बोर्ड ऑपरेटरों की काफी कमी है। इसके कारण सबस्टेशनों का संचालन और ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस में दिक्कतों का सामना सड डिविजनों को करना पड़ता है। इससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है। इन सब को देखते हुए इंजीनियर से लेकर एसबीओ और अकाउंट क्लर्क तक के पदों पर बहाली होगी।
    इन पदों पर की जाएगी नियुक्ति

    एईई 250 कनीय अभियंता 450 लाइन मैन 750 एबीओ 300 अकाउंट क्लर्क 350

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    BPSC 70th CCE प्रीलिम्स मार्कशीट जारी, 21,581 कैंडिडेट्स सीसीई के लिए Qualified

    January 31, 2025

    रांची, बोकारो और जमशेदपुर में 26 जून को होगी डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा

    May 18, 2022

    टाटा स्टील में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली नौकरी

    March 30, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी
    • GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप
    • मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!
    • CM Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के बीच सिवान में ब्लास्ट,1 की मौत, कई घायल
    • Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026: 90 पदों के लिए आवेदन शुरू, 7 फरवरी तक करें आवेदन
    • Republic Day 2026: 77 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा इंडियन सिनेमा का जलवा, संजय लीला भंसाली रचेंगे इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.