बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बिहार की करीब 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी जा रही है।
इस कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 10:30 बजे पटना स्थित अणे मार्ग के “संकल्प” भवन में होगा। कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह योजना का दूसरा चरण है। इससे पहले, 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं को 7,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि DBT के माध्यम से भेजी गई थी। आज के इस ट्रांसफर में कुल 2,500 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं।