लागातार 27 दिनों से लापता चल रहे सुधा डेयरी के इंजीनियर सुजित कुमार सकुशल रांची लौट आए हैं। बुधवार की सुबह वे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से मिले हैं। फिलहाल न वे कुछ बता रहे हैं और न ही इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयारी हैं।
शुरुआती पूछताछ में बस यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि वे बगैर बताए घूमने चले गए थे। इस दौरान वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई कई जगह पर घूमे। अब वापस घर लौटकर आ गए हैं। सुजित 22 दिसंबर की सुबह 09:40 बजे सुधा डेयरी फॉर्म में हाजिरी बनाने गए थे। उसके बाद से वह लापता चल रहे थे।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाला पर नहीं मिल रही थी सफलता
इंजीनियर को खोजने के लिए पुलिस ने सुधा डेयरी में डॉग स्क्वाड को उतारा, तकनीकी शाखा की टीम सुजीत कुमार के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही थी। दोस्तों, कर्मचारियों से टोह ले रहे थे लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही थी। अचानक सूचना मिली की सुजीत बस स्टैंड में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। अब यह जानकारी जुटाई जा रही है कि बिना बताये आखिर वे लापता क्यूँ हो गए थे।
पुलिस के सूत्रों की मानें तो सुजित को पुलिस पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से ट्रेस कर रही थी। वे जहां-जहां लोकेशन बदल रहे थे पुलिस को इस बात की पूरी जानकारी थी। इस दौरान उन्होंने क्या-क्या कर रहे हैं पुलिस को इस पर भी नजर थी। सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गया तो उन पर दबाव बनाकर उन्हें घर बुलाया गया है।

