रांची: मौसम के मिजाज में आयी बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से झारखंड के करीब सभी हिस्सों में हो रही बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची व आसपास के जिलों में दोपहर के बाद प्रायः हर दिन रुक रुककर बारिश व तेज हवा चल रही है। जिससे राजधानी का तापमान अधिकतम 35.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी झारखंड के मौसम कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के असार है। फिलहाल जैसा मौसम है वैसा मौसम अगले पांच दिनों तक रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्तर पूर्वी व दक्षिणी झारखंड में 29 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मेघ गर्जन व वज्रपात भी होगी। ऐसे मौसम से लोगों को अपने को बचाने का सलाह दिया गया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। रिमझिम बारिश के बाद अब आम व लीची के फलों में बढ़ेगी मिठास वहीं पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों के साथ साथ किसानों को राहत दी है। खेतों में पर्याप्त मात्रा में बरसात का पानी जमा हो चुका है। खेतों की मिट्टी पूरी तरह से नम हो चुकी है। जो कि किसानी के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक सह पूर्व डीन एग्रीकल्चर डा एमएस यादव बताते हैं कि यह बारिश हर लिहाज से किसानी के
लिए फायदेमंद है। खासकर आम व लीची समेत सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश लाभप्रद साबित हुई है। बारिश के बाद किसानों के पटवन की चिंता अब दूर हो चुकी है। आम और लीची के फल जहां रसीले हो जाएंगे। वहीं इसकी मिठास भी बढ़ेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
29 मई तक छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात भी होगी
Related Posts
Add A Comment

