Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO का बड़ा फैसला – सिर्फ 10 साल नौकरी करने पर भी मिलेगी पेंशन, ₹52,000 की गणना की पूरी डिटेल जानिए

    July 12, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को आएंगी झारखंड, देवघर बाबा मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

    July 12, 2025

    PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में लगा है रोजगार मेला

    July 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»30 जून तक धनबाद के धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे
    झारखण्ड

    30 जून तक धनबाद के धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 8, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: इसे कोरोना वायरस रोकने के लिए झारखंड सरकार की ज्यादा सक्रियता कहें या राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई, कोरोना काल में देश से अलग राह पर झारखंड चल रहा है। Lockdown के दाैरान केंद्र सरकार द्वारा जारी हर दिशा-निर्देश के अनुपालन में झारखंड सरकार ने अपनी अलग ही लाइन पकड़ी है। सरकार की ओर से अनलॉक-1 के लिए जारी दिशानिर्देशों के तहत सोमवार से देश के 17 राज्यों में मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्मस्थलों के दरवाजे खुल गए। लेकिन, झारखंड सरकार ने कोई ढील नहींं दी है। झारखंड में फिलहाल धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। उम्मीद की जा रही थी कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद धनबाद में सभी धर्मों के धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। झारखंड सरकार ने 30 जून तक ढील नहीं देने का निर्णय लिया है। इससे भक्तों को निराशा हुई है।

    केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण पूरा होने से एक दिन पहले 30 मई को देश में अनलॉक-1 के दिशानिर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि पहले चरण में आठ जून से मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और धर्मस्थलों को खोलने की अनुमति होगी। हालांकि राज्यों को स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से इस संबंध में फैसले की छूट दी गई है। केंद्र के दिशानिर्देश के बाद से ही राज्यों ने भी इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी। मॉल और होटल-रेस्टोरेंट को लेकर लगभग सभी राज्य केंद्र की ओर से तय शर्तों के हिसाब से छूट दे रहे हैं। इसके तहत शारीरिक दूरी और साफ-सफाई का पालन सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। मॉल में आने-जाने के रास्तों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

    सिर्फ धार्मिक स्थल, मॉल और पर्यटक स्थल के बाबत की झारखंड सरकार ने केंद्र से अलग निर्णय नहीं लिया है। केंद्र सरकार ने एक जून से देश भर में आवाजाही की छूट दे की है। इसके लिए किसी तरह की ई-पास की आवश्यकता नहीं है। लेकिन इस मामले में भी झारखंड सरकार ने अलग लाइन पकड़ी है। राज्य से बाहर जाने के लिए तो कोई पास की जरूरत नहीं है। आने के लिए पास चाहिए। इससे सबसे परेशानी सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को हो रहा है। झारखंड के धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज जिले की सीमा प. बंगाल से लगती है। सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पास व्यवस्था लागू होने से परेशानी बढ़ गई है। लोग चारपहिया वाहन से प. बंगाल में चले जाते हैं तो आने के समय एंट्री ही नहीं मिलती है। इसके लिए दूसरे तरह का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे अलग तरह का भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को आएंगी झारखंड, देवघर बाबा मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

    July 12, 2025

    PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में लगा है रोजगार मेला

    July 12, 2025

    गिरिडीह में ACB की टीम ने गावां अंचल के राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन को 20 हजार रूपये घूस लेते किया गिरफ्तार

    July 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO का बड़ा फैसला – सिर्फ 10 साल नौकरी करने पर भी मिलेगी पेंशन, ₹52,000 की गणना की पूरी डिटेल जानिए
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को आएंगी झारखंड, देवघर बाबा मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
    • PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में लगा है रोजगार मेला
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 12-07-2025
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 12-07-2025
    • गिरिडीह में ACB की टीम ने गावां अंचल के राजस्व कर्मचारी अलोक रंजन को 20 हजार रूपये घूस लेते किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.