Ranchi : वैसे उपभोक्ता जिन पर 10 हजार से ज्यादा बिजली बिल का बकाया है, वे जल्द बिजली बिल का भुगतान करें. क्योंकि अगले दो दिनों तक ही एटीपी मशीन केंद्र खुले रहेंगे. 31 अगस्त के बाद एटीपी मशीन केंद्र बंद हो जाएंगे और उपभोक्ता बिजली बिल नहीं जमा कर पायेंगे. ऐसे में उपभोक्ताओं के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा.
किश्तों में भी जमा कर सकते है बिल
इन दो दिनों के अंदर वैसे उपभोक्ता, जिनका बिजली बिल 10 हजार से अधिक है और वे एक साथ बिल का भुगतान नहीं कर सकते. ऐसे उपभोक्ता अपने क्षेत्र के संबंधित अभियंता से संपर्क करके किश्तों में भी बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं. ऐसे में उनके घर का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा.
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची के जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि 31 अगस्त तक सभी उपभोक्ता अपने बिजली बिल जमा कर दे, वरना उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा,जिसका जिम्मेवार बिजली विभाग नहीं होगा. उन्होंने बताया कि 15 दिनों से विभाग की ओर बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान 7000 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के घर का बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं.

