Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»32 घंटे से मिजोरम के जंगलों में लगी भीषण आग, 12 घर जलकर खाक
    राष्ट्रीय

    32 घंटे से मिजोरम के जंगलों में लगी भीषण आग, 12 घर जलकर खाक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: मिजोरम के लुंगलेई के जंगलों में लगी आग ने अब भीषण रूप धारण कर लिया है. जंगलों में लगी आग अब शहरों तक पहुंच गई है. स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों के अलावा असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान भी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

    केंद्र सरकार से मांगी मदद

    लुंगलेई के जंगलों में लगी आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है. इस आग ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है और अब यह शहरों तक पहुंच गई है. आग पर काबू न पा सकने के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने जंगलों की आग बुझाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी.  इसके बाद जंगलों की आग बुझाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं.

    रक्षा मंत्रालय के शिलॉन्ग पीआरओ ने अपने बयान में बताया है कि वायुसेना ने राज्य सरकार के अनुरोध पर दो हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए तैनात किए हैं.राज्य के मुख्यमंत्री ने इस मदद के लिए केंद्र सरकार एवं भारतीय वायुसेना को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

    कई ग्राम परिषद आग की चपेट में 

    मिजोरम के लुंगलेई में 24 अप्रैल को सुबह 7 बजे जंगलों में आग लगने की खबर सामने आई थी. जिन जंगलों में आग लगी है, वह शहरों के आस-पास में ही हैं. हालांकि इन इलाकों में ज्यादा आबादी नहीं है. सोमवार को इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और 10 से अधिक ग्राम परिषद अब इसकी चपेट में आ गए हैं. प्रांत के कुछ इलाकों जैसे जोटलंग, सेर्केन और चनमारी की इमारतों तक भी आग पहुंच गई है.

    जंगलों में लगी आग के कारण अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. वायुसेना के हेलीकॉप्टर और दमकलकर्मी लगातार एजी बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO

    April 3, 2026

    IPAC के ठिकानों पर ED की रेड, कोयला तस्करी मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

    April 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.