Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी

    October 23, 2025

    महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय

    October 23, 2025

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद

    October 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोडरमा में 4 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर
    Breaking News

    कोडरमा में 4 लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

    AdminBy AdminJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा जिले में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक महीने में सर्पदंश के दर्जनों मामले कोडरमा में सामने आए हैं। जिसमें कुछ लोगों की मौतें भी हो गई हैं। वहीं जिले में मंगलवार को सर्पदंश के चार मामले सामने आए हैं। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्तिथ बेलाही गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।मृतक की पहचान बेलाही गांव निवासी 45 वर्षीय बिनोद यादव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे रौशन कुमार ने बताया कि उनके चाचा सुबह खेत में धान के बिहन की रोपाई के लिए गए हुए थे। इसी बीच दोपहर में एक जहरीले सांप ने उनके अंगूठे में डंस लिया। जिसके बाद वे जोर से कराहने लगे। इधर उनकी चीख सुनकर लोग जब उनके पास पहुंचे तो देखा कि एक करैत सांप वहां से भाग रहा था। जिसके बाद उनके चाचा को आनन-फानन में एक निजी वाहन से लेकर सदर अस्पताल लाया, जहाँ ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिनोद की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में शोक की लहर छा गई। फिलहाल बिनोद के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि मृतक बिनोद राज मिस्त्री का काम किया करते थे और फिलहाल वे खेती के काम में लगे हुए थे। गौरतलब है कि मंगलवार को जिले में सर्पदंश के कुल चार लोग शिकार हुए , जिसमें मरकच्चो के 45 वर्षीय बिनोद यादव, चंदवारा थाना क्षेत्र के 48 वर्षीय अशोक शर्मा, जयनगर थाना क्षेत्र के सरमाटांड़ निवासी 17 वर्षीय सोनम कुमारी तथा कोडरमा थाना क्षेत्र के 55 वर्षीय सच्चिदानंद भारती के नाम शामिल हैं। जिसमें बिनोद यादव की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी अन्य लोग इलाजरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी

    October 23, 2025

    महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय

    October 23, 2025

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद

    October 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी
    • महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय
    • झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद
    • जैप-2 के जवान ने की आत्महत्या: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में फंदे से झूलकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
    • दिल्ली के रोहिणी में बड़ी मुठभेड़: बिहार पुलिस संग संयुक्त कार्रवाई में सिग्मा गैंग के तीन कुख्यात अपराधी ढेर
    • घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.