Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के पटेल मैदान निवासी 40 वर्षीय अरविंद कुमार का शव घर में फंदे में लटका हुआ मिला है. अरविंद कुमार धुर्वा थाना क्षेत्र के शर्मा मार्केट के पास बस स्टैंड में मुर्गा की दुकान लगाते थे. वे मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले थे. वे लंबे समय से रांची में ही रह रहे थे.
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि पारिवारिक विवाद में अरविंद ने आत्महत्या कर ली है. अरविंद रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया था. देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने सुबह जब उसके कमरे में जाकर देखा तो फांसी के फंदे से झूल रहे थे. हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है.
धुर्वा थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

