रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जवाब में लिखा- धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री जी। इसके अलावा सूबे के राज्यपाल रमेश बैस ने भी सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखें, ताकि आप जनसेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहें। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन का आज 46 वां जन्मदिन है।


