Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»52 बीघा जमीन के विवाद में एक की गई जान: जिस जमीन के लिए जान गई, परिजन लाश वहीं दफनाने के लिए अड़े
    झारखण्ड

    52 बीघा जमीन के विवाद में एक की गई जान: जिस जमीन के लिए जान गई, परिजन लाश वहीं दफनाने के लिए अड़े

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका:  दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के फाड़ासिमल गांव में बीते 9 अगस्त को 52 बीघा जमीन पर धान रोपने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें पत्थल दर्वे (65) की मौत हो गई। अब परिजन उसके शव को विवादित जमीन पर दफनाने को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग विवादित जमीन पर लाश को नहीं दफनाने देना चाह रहे हैं। दोनों पक्षों को समझाने के लिए पिछले तीन दिनों से पुलिस जुटी हुई है। गुरुवार को भी गांव में पुलिस डटी हुई है। इधर, तीन दिनों से खुले में शव रखे जाने से वो अब खराब होने लगा है।

    52 बीघा जमीन को लेकर बीते 9 अगस्त सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। इसमें पत्थल दर्वे को दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खराब हो जाने के कारण उन्हें धनबाद रेफर किया गया। इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

    क्या है पूरा मामला

    जामा की भटनिया पंचायत के फाड़ासिमल गांव में एक पक्ष के सिंह परिवार के सुरेश सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को वह अपने घर के सदस्यों के साथ खेत में धान रोपनी कर रहा था। तभी दर्वे परिवार के करीब 5 लोग एक साथ पहुंचे और रोपनी करने से मना किया। विरोध करने पर तलवार, फरसा व लाठी से हमला कर दिया। बचाव में उन लोगों ने हमला किया। वहीं, दर्वे समाज के मलाल दर्वे का कहना है कि जमीन उनकी है और वे लोग परिवार के सदस्यों के साथ धानरोपनी कर रहे थे। तभी सिंह परिवार के लोग आए और ऐसा करने से मना किया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

    दोनों पक्षों से हुई पांच की गिरफ्तारी

    विवादित जमीन पर हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों से 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष से आरोपी तूफान सिंह और ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह को जबकि दूसरे पक्ष से गौरीशंकर दर्वे, भिनु दर्वे और पंचानन दर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.