Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई

    March 6, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर

    March 6, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Ranchi

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»57 संदिग्धों की मौत पर बंगाल सरकार की दलील- संक्रमण से सिर्फ 18 की जान गई
    राष्ट्रीय

    57 संदिग्धों की मौत पर बंगाल सरकार की दलील- संक्रमण से सिर्फ 18 की जान गई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 25, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में हो रही मौतों और कोरोना टेस्टिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसे लेकर केंद्र और ममता सरकार में तकरार बढ़ गई है। केंद्र सरकार की टीम ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा से सवाल किया था कि मौत कोरोना से हुई, यह तय करने के लिए डॉक्टरों ने कौन सा तरीका अपनाया। इस बीच, अब राज्य सरकार के एक पैनल ने ही पश्चिम बंगाल में हो रही मौतों को लेकर नया खुलासा किया है। इसका कहना है कि 57 में से 18 मौतें कोरोना संक्रमण की वजह से हुईं।

    मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने शुक्रवार शाम को बताया कि सरकार ने राज्य में कोविड की वजह से हो रही मौतों की सही गणना के लिए एक पैनल का गठन किया था। इसने 57 मौतों का ऑडिट किया तो इसमें से 18 लोग संक्रमण की वजह से मारे गए। उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते बताया कि अन्य 39 मौतें गंभीर बीमारियों की वजह से हुईं। इनमें दिल से जुड़ी बीमारी, किडनी फेल्योर, डायबिटीज जैसे रोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस कमेटी का गठन 3 अप्रैल को किया गया था।

    BIG BREAKING: रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कांटाटोली से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, कुल संख्‍या हुई 63

    पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई

    सिन्हा ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। अब तक राज्य में 18 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को कोरोना के 51 केस दर्ज किए गए। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 503 हो गई है, जबकि केंद्र का स्वास्थ्य मंत्रालय यह आंकड़ा 514 बता रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 8 हजार 933 सैंपल की जांच की गई है।

    कोरोना को लेकर बंगाल और केंद्र आमने-सामने

    • पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र के बीच इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (आईएमसीटी) को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। आईएमसीटी ने शुक्रवार को बंगाल के मुख्य सचिव से कुछ जवाब मांगे हैं। टीम ने मुख्य सचिव से कहा कि आप हमें यह बताइए कि राज्य में मौतें कोरोना से हुई हैं, यह बात तय करने के लिए डॉक्टरों की कमेटी ने किस प्रणाली का इस्तेमाल किया है। टीम ने यह भी पूछा कि जो भी तरीका इस्तेमाल किया गया, क्या वह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईएमसीआर) की गाइडलाइन के हिसाब से सही है?

    • आईएमसीटी ने कहा कि हमने कोलकाता के अस्पतालों का दौरा किया है। यहां पर कोरोना वायरस के टेस्ट नतीजों के लिए कुछ मरीजों को 5 दिन से भी ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। आपको रोजाना 2500 से 5000 तक टेस्ट करने चाहिए। आईएमसीटी की टीम ने बंगाल सरकार को टेस्ट क्षमता बढ़ाए जाने का सुझाव दिया।

    covid19 WEST BENGAL
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई

    March 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

    March 5, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Dhanbad
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.