Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद के मैथन डैम में नहाने उतरे 6 दोस्त, तीन की डूबने से मौत
    Breaking News

    धनबाद के मैथन डैम में नहाने उतरे 6 दोस्त, तीन की डूबने से मौत

    AdminBy AdminNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: धनबाद के मैथन डैम में बुधवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ, जब गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) के दसवीं कक्षा के तीन छात्र डैम में डूब गए. यह घटना उस समय हुई जब वे दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने और घूमने के लिए वहां गए थे.

    क्या है पूरा मामला 
    धनबाद के नया बाजार वासेपुर और मनईटांड से छह दोस्तों का एक ग्रुप मैथन डैम घूमने पहुंचा था. दोपहर करीब 3 बजे, ग्रुप के सभी छात्र डैम के नीचे तीन टावर के पास नहाने लगे. नहाने के दौरान अचानक तीन छात्र—नायाब गदी (15 वर्ष), जायद (16 वर्ष) और युवराज सिंह (16 वर्ष) पानी में डूब गए.

    हादसे के बाद का घटनाक्रम
    जानकारी के लिए बता दें कि तीन छात्रों के डूबने के बाद उनके बाकी तीन दोस्त डर के मारे बिना किसी को बताए तुरंत धनबाद लौट गए. घर पहुंचने पर जब डूबे छात्रों के परिजन ने उनके दोस्तों से पूछताछ की, तो पहले उन्होंने घटना छिपाने की कोशिश की, लेकिन दबाव डालने पर एक दोस्त ने पूरी घटना की जानकारी दी.

    बचाव कार्य में देरी
    शाम होने के बाद जब घटना की सूचना मिली, तब मैथन डैम में डूबे छात्रों की तलाश शुरू हुई. हालांकि, अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आईं और रात तक कोई सफलता नहीं मिली. स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से अगले दिन तलाशी अभियान तेज किया जाएगा.

    घर में पसरा मातम 
    घटना की जानकारी मिलने के बाद डूबे छात्रों के घरों में मातम पसर गया. परिजन लगातार प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि बच्चों की तलाश जल्द से जल्द की जाए. शाहबाज नाम के एक परिजन ने बताया कि यह हादसा बच्चों की लापरवाही और वहां किसी गाइडेंस की कमी के कारण हुआ है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Ranchi
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.