Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने में 6 की मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
    Breaking News

    रांची में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने में 6 की मौत, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

    AdminBy AdminAugust 18, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Well Incident: झारखंड की राजधानी रांची में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिस्का गांव में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने के चक्कर में छह ग्रामीणों की मौत हो गई। एक शख्स घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बताई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है।

    सात लोग कुएं में उतरे, एक बाहर खड़ा था

    यह हादसा राजधानी से करीब 70 किमी दूर पिस्का गांव में हुआ। गांव वालों के मुताबिक, गुरुवार शाम आनंद मांझी नाम के ग्रामीण का बछड़ा एक कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए 7 लोग कुएं में उतरे। एक अन्य व्यक्ति कुएं के किनारे खड़ा होकर उनकी मदद कर रहा था। तभी अचानक कुएं की ऊपरी हिस्से की मिट्टी अचानक ढह गई। कुएं में उतरे ग्रामीण मिट्टी के मलबे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने राहत बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन को जानकारी दी गई।

    आधी रात पहुंची NDRF

    आधी रात एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। दो शव गुरुवार रात निकाले गए। चार लोगों के शव शुक्रवार को निकाले गए हैं। सिल्ली के डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि कुएं में काफी मलबा जमा हो गया था। इसलिए अभियान में देरी हुई है।

    सीएम सोरेन ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘पिस्का गांव में एक कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत की दुखद खबर से मेरा दिल दुखी है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें और पीड़ित परिवारों को कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें।

    सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है।
    परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 17, 2023

     

    इसे भी पढें: बिहार में पत्रकार के घर घुसकर मार दी गोली, वजह जान हो जाएंगे हैरान

    Jharkhand well accident
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.