Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल
    Breaking News

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    AdminBy AdminJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड की सड़कों को अब एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत राज्य की छह प्रमुख स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं को लिंक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। इसका उद्देश्य राज्य में सड़क नेटवर्क को न केवल बेहतर बनाना है, बल्कि लंबी दूरी तय करने में लगने वाले समय और खर्च दोनों में उल्लेखनीय कमी लाना भी है।

    ऐसा होने पर झारखंड की पूर्वोत्तर के सातों राज्यों, ओड़िशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ से हाई स्पीड फोर लेन कनेक्टिविटी हो जाएगी। पारादीप और साहिबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल के बीच भी व्यापारिक गलियारा तैयार होगा।

    झारखंड का यह प्रस्ताव भारत सरकार को व्यवहारिक लगा:राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार और केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव के बीच बैठक में इस प्रस्ताव पर मंत्रणा हो चुकी है। केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर सहमत भी है और आने वाले दिनों में झारखंड के प्रस्तावित स्पीड कॉरिडोर को भारत माला परियोजनाओं से लिंक करने की दिशा में काम शुरू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि भारत माला परियोजनाओं का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक, खनन संबंधित आवागमन को तीव्र करते हुए समय और ईंधन की बचत करना है। इन्हीं उद्देश्यों के साथ झारखंड सरकार ने भी छह हाई स्पीड कॉरिडोर का प्रस्ताव तैयार किया है। आवागमन आसान होने से पर्यटन को भी पंख लगना स्वभाविक है।

    भारतमाला से जुड़ेगा झारखंड, खुलेगा विकास का राजमार्ग

    हाई स्पीड कॉरिडोर और भारतमाला परियोजनाओं को लिंक करने से झारखंड को एक स्पीड कॉरिडोर नेटवर्क मिलेगा, जो राज्य की सड़कों के विकास को राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ेगा। एनएच 2 पर धनबाद-रायपुर भारत माला परियोजना से फुरसो, डुमरी के मिसिंग लिंक को जोड़ देने के बाद इस क्षेत्र की फोर लेन कनेक्टिविटी छत्तीसगढ़ के रायपुर से हो जाएगी। इसी प्रकार संबलपुर-रांची कॉरिडोर से मिसिंग फोर लेन लिंक देवघर, पिरपौंती, जामताड़ा, दुमका, बरहेट को शामिल कर लेने के बाद पारादीप और साहिबगंज के बंदरगाहों की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। झारखंड सरकार ने भारतमाला से लिंक का प्रस्ताव झारखंड में निवेश, पर्यटन, औद्योगिक लॉजिस्टिक्स और राज्य के पिछड़े क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से तैयार किया है। राज्यों के बीच तेज और निर्बाध यातायात से ईंधन की बचत और पर्यावरणीय प्रभाव में कमी जैसे फायदे भी होंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    • पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
    • Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.