रांची: सातवीं जेपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जल्द जारी होगा, जेपीएससी की ओर से इसके लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर अनुमति मांगी गई है। आपको बता दें कि कुमार सन्यम की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण देने के खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी।
फिर से जारी होगा संशोधित रिजल्ट
पिछली सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने यह मुद्दा उठाया था, कि राज्य सरकार के पास प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण देने का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन इसके बाद भी जेपीएससी ने पीटी परीक्षा में आरक्षण दे दिया। पिछली सुनवाई के दौरान जेपीएससी ने अपनी गलती स्वीकार की थी और उसी के तहत आज शनिवार को शपथ पत्र दाखिल कर संशोधित परिणाम जारी करने की अनुतमि मांगी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

