Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Ranchi

    November 7, 2025

    Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Dhanbad

    November 7, 2025

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ

    November 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»73 साल के हुए लालू, जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे तेजस्‍वी
    बिहार

    73 साल के हुए लालू, जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे तेजस्‍वी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 11, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 73वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू से मिलने उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव पहुंचे हैं। रांची पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि राजद लालू का जन्‍मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना रहा है। राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के गुरुवार को 73 साल के होने की खुशी में राष्‍ट्रीय जनता दल की ओर से हजारों गरीबों को भोजन कराया जा रहा है।

    चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू रिम्स में इलाजरत हैं, उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव रिम्स में केक काटकर पिता का जन्मदिन मनाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर झारखंड राजद ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर तेजस्‍वी यादव 73 पाउंड का केक काटेंगे। 30 हजार रुपये में तैयार हुए इस केक का आर्डर एक सप्ताह पूर्व ही दे दिया गया था। लालू प्रसाद के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

    पिता का आशीर्वाद लेने आया हूं

    पिता का जन्मदिन मनाने बुधवार की शाम बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के मौके पर पिता से मुलाकात कर शुभकामनाएं देने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। इस साल उनका जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। मीडिया से बातचीत में भाजपा द्वारा देशभर में 73 हजार एलईडी के माध्यम से की जा रही वर्चुअल रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि ये करोड़ों रुपये भूखे गरीबों पर खर्च किए जाते तो इस कोरोना काल में गरीबों का कुछ भला हो जाता।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार चुनाव में बवाल: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर RJD समर्थकों का हमला, हुई पत्थरबाजी!

    November 6, 2025

    Bihar Election 2025: पहले चरण में 27.65% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा तो पटना में सबसे कम वोटिंग

    November 6, 2025

    बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान जारी

    November 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 7th Nov | Dhanbad
    • झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, जानिए सबकुछ
    • रांची होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल! सहायक कारापाल सस्पेंड, मचा हड़कंप!
    • रांची में खौफनाक वारदात: मुखिया के बेटे ने की सौतेली मां की गला घोंटकर हत्या!
    • बिहार चुनाव में बवाल: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर RJD समर्थकों का हमला, हुई पत्थरबाजी!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.