राज्य के आठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ये अधिकारी उक्त पद पर नियमित पदस्थापन होने तक प्रभार में रहेंगे। वर्तमान में अन्यत्र स्थानांतरण-पदस्थापन के फलस्वरूप एसपी-समादेष्टा के कई पद रिक्त हो गए हैं।
एसपी-समादेष्टा के पदस्थापन नहीं रहने की स्थिति में उक्त पदों से संबंधित कार्यों के निष्पादन एवं वेतन आदि की निकासी में काफी कठिनाई हो रही है। इसी उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय आठ आईपीएस अधिकारियों को खाली पड़े रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इससे संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया है।
जिन्हें सौंपा गया है अतिरिक्त प्रभार
- सौरभ : जैप-10 होटवार के समादेष्टा हैं, इन्हें जैप-1 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार।
- कपिल चौधरी : एसपी ग्रामीण धनबाद हैं, इन्हें जैप-3 गोविंदपुर धनबाद के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार।
- राजकुमार मेहता : एसपी जामताड़ा हैं, इन्हें आइआरबी-1 जामताड़ा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार।
- सुमित कुमार अग्रवाल : एसपी चतरा हैं, इन्हें आइआरबी-3 चतरा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार।
- हरिश बिन जमां : एसपी गुमला हैं, इन्हें आइआरबी-5 गुमला के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार।
- मुकेश कुमार : एसपी गोड्डा हैं। इन्हें आइआरबी-8 गोड्डा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार।
- ऋत्विक श्रीवास्तव : एसपी नगर धनबाद हैं। इन्हें एसपी रेल धनबाद का अतिरिक्त प्रभार।
- ऋषभ गर्ग : एसपी ग्रामीण जमशेदपुर हैं। इन्हें एसपी रेल जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार।