Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026

    झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर होगी 44,280 रुपये
    Breaking News

    8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर होगी 44,280 रुपये

    AdminBy AdminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    8th Pay Commission: केंद्र सरकार के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी गई है। अब आयोग अपनी सिफारिशें गठन की तारीख से 18 महीने के अंदर सरकार को सौंपेगा। दरअसल, 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी में ही कर दी गई थी, लेकिन इसके नियम तय होने में देरी के कारण कर्मचारियों में कन्फ्यूजन था कि ये कब लागू होगा। अब सरकार ने औपचारिक मंजूरी दे दी है, जिससे सभी कर्मचारियों में राहत मिली है। यहां जानिये 8वें वेतन आयोग में कितनी सैलरी बढ़ सकती है।

    क्या होता है वेतन आयोग?

    केंद्रीय वेतन आयोग समय-समय पर बनता है, जिसका काम होता है केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के सैलरी स्ट्रक्चर, भत्तों और सर्विस की शर्तों की समीक्षा करना और जरूरी बदलावों की सिफारिश करना। आमतौर पर हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग लागू होता है।

    कितनी बढ़ेगी सैलरी?

    वेतन बढ़ाने का सबसे अहम आधार होता है फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)। यह एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे पुराने बेसिक वेतन को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। बेसिक सैलरी के आधार पर दूसरे भत्ते भी तय होते हैं।

    7वें वेतन आयोग में यह फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिसके चलते कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुआ था।

    अब 8वें वेतन आयोग में अगर 2.47 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया, तो 18,000 रुपये का बेसिक वेतन बढ़कर लगभग 44,460 रुपये हो सकता है। वहीं, अगर यह 1.83 रखा गया तो बेसिक वेतन करीब 32,940 रुपये, और 1.86 होने पर लगभग 33,480 रुपये तक पहुंच सकता है।

    उदाहरण से समझें

    मान लीजिए आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है।

    फिटमेंट फैक्टर 1.83 हुआ तो नई सैलरी होगी 32,940 रुपये

    फिटमेंट फैक्टर 2.47 हुआ तो नई सैलरी बढ़कर 44,280 रुपये तक जा सकती है।

    ग्रॉस सैलरी कैसे निकलेगी?

    कुल वेतन यानी ग्रॉस सैलरी में बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) शामिल होते हैं।

    मेट्रो शहरों के लिए HRA बेसिक का 30%

    टियर-2 शहरों के लिए 20%

    टियर-3 शहरों के लिए 10% होता है।

    फिलहाल, अगर DA को 0% मान लिया जाए और बेसिक 44,460 रुपये हो, तो मेट्रो शहरों में रहने वाले कर्मचारी का ग्रॉस वेतन होगा।

    44,460 + 13,338 (HRA) = 57,798 रुपये।

    कर्मचारियों को मिली राहत

    सरकार की इस मंजूरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों में काफी उम्मीदें हैं कि आने वाले साल में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर उनकी सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। यह फैसला न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि पेंशनर्स के लिए भी राहतभरी खबर साबित होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026

    झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.