Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»92 वर्षीय लता मंगेशकर हुई कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती
    Breaking News

    92 वर्षीय लता मंगेशकर हुई कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुंबई : देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. इससे फिल्म इंडस्ट्री भी अछूता नहीं है. पिछले दिनों जहां एकता कपूर, विशाल ददलानी, खुशी कपूर जैसे सेलेब्स कोरोना की चपेट में आए थे. ऐसे में अब महान गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

    सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर को कोरोना के अलावा पहले से कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी है. जिसकी वजह से डॉक्टर उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा हुआ है. इससे पहले लता मंगेशकर को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने कहा था कि गायिका को वायरल संक्रमण है.

    पिछले साल सितंबर में, लता मंगेशकर ने अपना 92 वां जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया. जबकि उनके जन्मदिन पर फैंस ने उन्हें खूब बधाईयां दी. स्वर कोकिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी थी. मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई. उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है. भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है. व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है. मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”

    आपको बता दें कि इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर ने 1,000 से अधिक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गानों को अपनी आवाज दी है. उनका अंतिम एल्बम दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2004 की फिल्म “वीर जारा” के लिए था. लता मंगेशकर का अंतिम गीत “सौगंध मुझे इस मिट्टी की” था, जिसे 30 मार्च, 2021 को भारतीय सेना को श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज किया गया था. उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.