Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अस्‍पताल में हुए भर्ती, छठ पूजा पर बैन के खिलाफ केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन में लगी चोट
    राष्ट्रीय

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अस्‍पताल में हुए भर्ती, छठ पूजा पर बैन के खिलाफ केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन में लगी चोट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को मंगलवार को सफदरजंग अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. छठ पूजा पर बैन के खिलाफ मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान उन्‍हें चोटें आईं. इसके बाद उन्‍हें तुरंत सफदरजंग अस्‍पताल के इमर्जेंसी विंग में भर्ती कराया गया.

    राजधानी में छठ पूजा पर बैन हटाने की मांग करते हुए तिवारी के नेतृत्‍व में भाजपा नेताओं के एक समूह ने मंगलवार को सीएम हाउस के पास प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्‍ली पुलिस ने सीएम हाउस के चारों ओर बैरिकेडिंग की थी. इसका मकसद प्रदर्शनकारियों को सीएम हाउस तक पहुंचने से रोकना था.

    इस दौरान मनोज तिवारी बैरिकेड पर चढ़ गए और लांघने की कोशिश करने लगे. तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की. मनोज तिवारी इसकी चपेट में आ गए. वह बैरिकेड से गिरकर बेसुध हो गए. इस दौरान उन्‍हें चोट आ गई. प्रदर्शन करने वालों में दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता शामिल थे.

    बीजेपी नेता नीलकंठ बख्‍शी ने कहा, ‘मनोज तिवारी को सफदरजंग अस्‍पताल के इमर्जेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है. उनका ट्रीटमेंट जारी है.’

    छठ पूजा पर बैन सरासर गलत

    पिछले एक हफ्ते से मनोज तिवारी पूजा पर बैन हटाने की मांग कर रहे हैं. उन्‍होंने इस बैन के खिलाफ लोगों का समर्थन जुटाने के लिए ‘छठ यात्रा’ भी शुरू की है. तिवारी ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली की आप सरकार को सार्वजनिक स्‍थल पर छठ पूजा उत्‍सव मनाने की अनुमति देनी चाहिए. इसके लिए सख्‍त कोरोना प्रोटोकॉल अपनाए जा सकते हैं. लेकिन, इस पर बैन सरासर गलत है. यह लोगों की संवेदना से जुड़ा मामला है.

    तिवारी ने कहा था कि WHO कहता है कि कोरोना आंख, नाक और मुंह से प्रवेश करता है. वहीं, छठ पूजा में श्रद्धालु सिर्फ घुटने तक पानी में पूजा करते हैं. इस तरह नदी किनारे या तालाबों आदि में पर्व मनाने से कोरोना वायरस फैलने के कोई आसार नहीं हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.