Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बगैर ट्रेनिंग ही बिजली कर्मी विनोद कुमार से लिया गया काम, गंवायी जान
    झारखण्ड

    बगैर ट्रेनिंग ही बिजली कर्मी विनोद कुमार से लिया गया काम, गंवायी जान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 16, 2021Updated:October 16, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा: बिशुनपुरा पीएस भवनाथपुर में कार्यरत रहे बिजली कर्मी विनोद कुमार का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने इसे लेकर नाराजगी जतायी है. संघ के प्रमुख अजय राय ने कहा है कि विनोद कुमार की जान विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से गयी है. उन पर कार्रवाई हो. बिशुनपुरा क्षेत्र के एसडीओ सुभाष प्रसाद यादव ने बिना किसी ट्रेनिंग के ही विनोद कुमार को काम पर रख लिया था. 12 अक्टूबर को उसका काम के दौरान एक्सीडेंट हुआ. इसके बाद देवकमल हॉस्पिटल, रांची में एडमिट कराया गया था. पर उसे नहीं बचाया जा सका. इससे पूर्व दुर्घटना के बाद जब इनके परिजन भवनाथपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराने गये तो पुलिस ने मदद नहीं की. इस तरह से विनोद के केस में ना तो बिजली विभाग ने अपनी जिम्मेदारी ली और ना ही पुलिस के स्तर से गंभीरता बरती गयी. अब उन्होंने इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी अविनाश कुमार को सारी जानकारी दे दी है. इस मामले में दोषियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है. मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ साथ सरकारी नौकरी भी देने का आग्रह किया गया है.

     

    डेढ़ लाख लेकर एसडीओ ने रखा काम पर

    श्रमिक संघ के मुताबिक विनोद के छोटे भाई शैलेश कुमार ने संघ को जानकारी दी है कि 10 दिनों पहले एसडीओ सुभाष प्रसाद यादव ने प्रति आवेदक डेढ़ लाख रुपये लेकर तकरीबन 10 लड़कों को पीएसएस में रखा था. बिना कोई ट्रेनिंग कराये ही उनसे काम भी लिया जाने लगा. इसी क्रम में 12 अक्टूबर को विनोद झुलस गया. दुर्घटना के बाद विनोद के इलाज को लेकर विभाग के स्तर से जो सहयोग होना चाहिए था, वह दूर दूर तक नजर नहीं आया. एसडीओ ने परिजनों का फोन उठाना भी बंद कर दिया. देवकमल अस्पताल में इलाज के क्रम में लगभग एक लाख का बिल आया. इसकी भी जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली. संघ की पहल पर अस्पताल प्रबंधन ने 70 हजार का बिल माफ किया. फिलहाल पंडरा थाना ओपी (रांची) में शैलेश कुमार ने दोषियों के खिलाफ बयान दर्ज करा दिया है. विनोद का पोस्टमार्टम रिम्स में हो चुका है. उसके परिजन उसके शव को लेकर वापस गढ़वा के लिए निकल चुके हैं. अब 21 अक्टूबर को संघ मृतक विनोद के परिजनों के लिये मुआवजा, नौकरी की मांगों को लेकर मेदिनीनगर सप्लाई एरिया बोर्ड के संग बैठेगा. इसमें सप्लाई, ट्रांसमिशन के सदस्य भी भाग लेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.