जमशेदपुर: बिस्टुपुर में रविवार की देर रात सुरक्षा गार्ड से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर बदमाशें ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। और भाग गए। चाकू सुरक्षा गार्ड के दाहिने जांघ में लगी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीसीआर की टीम ने घायल सुरक्षा गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। टीएमएच में उनका इलाज किया जा रहा है।
लिफ्ट देने के बहाने ले गए, लूट लिया
घायल सुरक्षा गार्ड की पहचान आदित्यपुर निवासी दीनानाथ सिंह (60) के रूप में हुई है। घायल सुरक्षा गार्ड ने बताया वह होटल ब्लू डायमंड से ड्यूटी खत्म कर रात 11 बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जीएसटी भवन के पास बाइक सवार दो युवक मिले और उन्हें लिफ्ट देने की बात कही। दोनों उन्हें तिलक पुस्तकालय के पास ले गए। जहां उससे लूट का प्रयास किया गया। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकाल उस पर वार कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो दोनों युवक मौके से भाग निकले। वह घायल अवस्था में ही सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया।

