रांची में AIMS खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए झारखंड के इंडस्ट्री डायरेक्टर ने हेल्थ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है। इसमें रांची में AIIMS की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा है। जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने AIIMS की स्थापना पर विचार किया है।
इसलिए एम्स की स्थापना हेतु भूमि चिन्हित कर सूचित करें। जमीन चिन्हित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रांची के सांसद संजय सेठ ने 28 जुलाई 2021 को PM से रांची में AIIMS खोलने की मांग की थी। उन्होंने PM को बताया था कि रांची झारखंड की राजधानी है। इस कारण बड़ी संख्या में पूरे राज्य के लोग उपचार के लिए यहां आते हैं।
इसके अतिरिक्त झारखंड के आसपास के राज्यों से भी नागरिक अपने उपचार के लिए रांची आते हैं। नागरिकों को रांची में बेहतर उपचार, कम खर्च पर उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से AIMS की स्थापना जरूरी है।
देवघर में इसी साल शुरू हुआ है AIIMS
अगर रांची में AIMS खुलता है तो झारखंड में यह दूसरा होगा। इससे पहले देवघर में AIMS संचालित है। इसी साल इसका उद्घाटन हुआ है। इसे 1100 करोड़ रुपए से तैयार किया गया है। यहां अभी हर रोज 200 मरीजों का उपचार हो रहा है। देवघर का AIIMS देश भर में 13वां AIIMS है।

