कोडरमा : मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सदर अस्पताल का भ्रमण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मंत्री ने सदर अस्पताल के ओपीटी क्षेत्र का भ्रमण किया और सामान्य ओटी कक्ष, शिशु रोग विशेषज्ञ कक्ष, एनसीडी क्लीनिक, काउंसिलिंग रुम, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र सहायक ऑडियोलॉजिस्ट केंद्रों का जायजा लिया. जिसके बाद उन्होंने फार्मेसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
इसके उपरांत मंत्री ने इंमरजेंसी यूनिट का जायजा लिया. उन्होंने इमरजेंसी काउंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों से इलाज हेतु आ रहे मरीजों की बारे में जानकारी प्राप्त की. साथ ही इमरजेंसी यूनिट का जायजा लिया गया.इमरजेंसी यूनिट की सारी सुविधाओं पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन द्वारा बेहतर कार्य किया गया है.
मंत्री ने वरिष्ठ नागारिक कक्ष, ब्लड बैंक, जेनरल पॉथोलॉजी के साथ-साथ नवनिर्मित शौचालय व स्नानागार भवन का भी जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीजों से बात-चीत कर उन्हे स्वास्थ्य की जानकारी ली.अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की बारे में जाना, जहां मरीजों द्वारा बताया गया कि अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों द्वारा बेहतर ईलाज व सुविधा प्रदान की जा रही है.मंत्री में अपने भ्रमण में कहा कि सदर अस्पताल की अच्छी व्यवस्था है, यहां डॉक्टरों व कर्मी अपने जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं, इससे अस्पताल और भी बेहतर हो जायेगा.
वहीं विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि आज सदर अस्पताल में सारी सुविधा है. सदर अस्पताल को बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन द्वारा किये गये कार्य सराहनीय है.केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया.
डीईजीएस कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर के तर्ज पर कोडरमा ब्लॉक परिसर स्थित भवन डीईजीएस कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर की शुरुआत की गयी. केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन ने फीता काटकर कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर का उद्घाटन किया.

