Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»JPSC रिजल्ट जारी होते ही विवाद शुरू, सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल, क्या है मामला पढ़े
    झारखण्ड

    JPSC रिजल्ट जारी होते ही विवाद शुरू, सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल, क्या है मामला पढ़े

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के 7वीं से 10वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणाम जारी होते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। परिणाम में लोहरदगा, साहिबगंज और लातेहार के कुछ परीक्षा केंद्रों पर एक कमरे में परीक्षा देने वाले कई छात्र सफल हाे गए हैं। इन तीन केंद्रों के ऐसे 34 छात्र सफल हुए हैं, जिनके रोल नंबर एक सीरिज में हैं।

    जबकि JPSC के पुराने परीक्षा परिणामों की पड़ताल की गई तो मालूम चला कि 100 अभ्यर्थियों में औसतन 5 से 7 अभ्यर्थी का ही चयन प्रारंभिक परीक्षा में हाेता है। पर एक ही केंद्र से एक साथ इतने छात्रों का चयन चौकाने वाला है। विशेषज्ञ यह भी बता रहे हैं कि बीच के कुछ क्रमांक छूटे हुए हैं, ये वैसे छात्र हैं जाे परीक्षा के दिन अनुपस्थित थे।

    विवाद को इस तरह समझिए
    1 ही केंद्र से क्रम में पास हुए हैं अभ्यर्थी जैसे 65, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 74, 76, 77, 78, 79, 80, 81, 83, 84, 85, 86, 87, 88, 89, 90, 91, 92, 93, 94, 95, 96, 97, 98, 99, 00 01, 02, अादि। इस मामले में अलग-अलग सूत्रों के अनुसार अभी तक 100 से अधिक ऐसे अभ्यर्थी पास हुए हैं, जिसमें तीन-तीन, चार-चार या इससे अधिक लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थी पास हुए हैं। रोल नंबर सीरिज 522, 523 क्रमवार है।
    JPSC का नहीं मिल रहा है कोई जवाब
    इस मामले में JPSC चेयरमैन अमिताभ चौधरी और परीक्षा नियंत्रक मोइनुद्दीन खान को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया, न ही मैसेज का भी काेई जवाब दिया। बता दें कि जेपीएससी ने 19 सितंबर को 252 पदों के लिए पीटी आयोजित की थी।

    इस बार PT में 4293 अभ्यर्थी हुए हैं सफल
    जेपीएससी की पीटी में कुल 4293 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। रिजल्ट में बीसी-2 कैटेगरी से 244, बीसी-1 कैटेगरी से 401, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से 305, एससी कैटेगरी से 389, एसटी कैटेगरी से 1057 और अनारक्षित कैटेगरी से 1897 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.