धनबाद: धनबाद थाना अंतर्गत चिरागोरा जग रात्रि मंदिर समीप निवासी हेमंत वर्मा कि पत्नी के बाल एक चोर ने जला दिया है। आरोपित को धनबाद थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हेमंत वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात 1:30 बजे के करीब वह और उनकी पत्नी घर में सो रहे थे उनका बेड खिड़की के पास लगा हुआ था, खिड़की खुली हुई थी। उसी वक्त मोहल्ला का एक युवक खिड़की से ताक झांक करने लगा।
थोड़ी देर के बाद उसने लकड़ी में आग लगाई और उनकी पत्नी के बाल में लगा दिया। आग लगते ही उनकी पत्नी उठ गई और देखा युवक वहीं खड़ा है घर के सदस्यों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। उसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आई तो युवक मोहल्ले में ही घूम रहा था। पुलिस ने उसे दौड़ाया पर फिर से भागने में कामयाब हो गया। सुबह जब वह अपने घर से निकला तो पुलिस ने उसे पहचान लिया और उसे पकड़ कर थाने ले आई। युवक बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही हेमंत वर्मा ने बताया कि उसकी हीरापुर में आभूषण की दुकान है हो सकता है यही सोचकर वह युवक वहां आया होगा कि कुछ चोरी कर सके।

