रांची में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यहां के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहन्डू पुल के पास युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इनका कहीं मर्डर कर यहां ला कर फेंक दिया गया है। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
मृतक युवक की पहचान शांति नगर में रहने वाले विवेक और यहीं की रहने वाली युवती पूजा के रूप में पहचान की गई है। स्थानीय लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के कारण इनकी हत्या की गई है। युवती की शादी हो गई थी और उनका एक बच्चा भी है।
मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमामर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही इनके हत्या की तफ्तीश शुरू हो गई है।
पति से अलग रह रही थी युवती
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपने पति से अलग रह रही थी। शुक्रवार को दोनों अपने घर से बाहर निकले थे, हालांकि रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया।

