जम्मू-कश्मीर के हैदरपोरा इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आंतकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है और आसपास की जगहों की तलाशी ली जा रही है।

