देवघर: जिले के पत्रकार संतोष कुमार रमानी और उनकी पत्नी की मृत्यु से पत्रकार बंधू सहित राजनीतिक प्रशासनिक और समाज के हर तबके के लोग काफी आहत हैं. मंगलवार को सूचना भवन के सभागार में दोनों दिवंगत आत्मा की शांति और याद में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.
इस दौरान जिला के सभी पत्रकार सहित विधायक नारायण दास, एसपी धनंजय कुमार सिंह, एसडीएम दिनेश यादव, डीपीआरओ रवि कुमार, कांग्रेस नेता रवि केसरी, दिनेश मंडल, जेएमएम नेता सुरेश साह, नन्द किशोर दास, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अतुल सिंह, आजसू नेता ध्रुव प्रसाद साह, समाज सेवी विजय प्रताप सनातन, सुरेशानंद झा, संजय चटर्जी, विनोद वर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य सहित समाज के कई वर्गों के लोग व पत्रकारों ने मौके पर उपस्थित होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान एसडीएम दिनेश यादव ने कहा संतोष कुमार रमानी काफी हसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे. आज वे हमारे बीच नहीं है उनके दोनों छोटे बच्चों के पालन पोषण और शिक्षा दीक्षा में हम सभी योगदान दे सकें यहीं उनके और उनकी पत्नी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
वहीं विधायक नारायण दास ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा में व्यक्तिगत रूप से मदद करना चाहता हूं और 50 हजार रुपये देनें की घोषणा की.
वहीं डीपीआरओ ने कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से परिजनों को हर संभव मदद किया जाएगा और बच्चों की शिक्षा की भी व्यस्था की जाएगी.
मौके पर पत्रकार उदय खवाड़े, अनल कुमार मिश्रा, शिवम मिश्रा, चमन कुमार, युगल यादव, विकास कुमार, मनीष कुमार सिंह, संजीत मंडल, सुनील झा, उपेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, सौरभ कुमार, वरुण कुमार, राजकिशोर सिन्हा, कुलवंत नयन, दीपनारायण दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

