रांची में 19 नवंबर को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच होना है। इसे लेकर रांची एयरपोर्ट पर दोनों टीम के खिलाड़ी चार्टड विमान से अपराह्न 3.45 बजे पहुंचे। दोनों टीम के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था एयरपोर्ट पर की गई थी, जहां एयरपोर्ट से निकलने के बाद टीम रेडिसन ब्लू पहुंचेगी। प्रशासन एस्कॉर्ट कर होटल तक टीम को ले जाएगी। हालांकि पहले टीम को अपराह्न 12.45 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचना था। लेकिन, कार्यक्रम में फेरबदल हो गया। एयरपोर्ट से सबसे पहले भारतीय टीम के ईशान किशन निकले। इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ी निकले।
फैन्स की भीड़
टीम के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर पहले से ही पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। एयरपोर्ट पर बायो बबल बनाया गया था। उन्हें मुख्यद्वार के बदले दूसरे द्वार से बाहर से निकाला गया, ताकि यात्रियों के संपर्क में नहीं आए। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर रेडिसन ब्लू तक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

