धनबाद: शहर से लगे वासेपुर में अपराधी बेलगाम हैं। एक बार गोलियों की तड़तड़ाहट से वासेपुर दहल गया है। वासेपुर के अलीनगर मोहल्ले में बुधवार को अपराधियों ने नन्हे नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। उसकी हालत खराब है। इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली चलने के बाद इलाके में दहशत का आलम है।

