रांची: तूफान जवाड़ की आशंका को देखते हुए रांची रेल मंडल से खुलने वाली 5 ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के निर्देश पर रांची रेल मंडल की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। पूरे SER जोन से 27 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र अंडमान सागर में बना हुआ है। ये पश्चिम से उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है। इसके साइक्लोन बनने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को इसके आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तट से टकराने की संभावना है। इसी के मद्देनजर रेलवे की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।
रांची रेलवे स्टेशन पर सस्ता हुआ प्लेटफॉर्म टिकट
उधर रांची रेल मंडल की तफर से प्लेटफॉर्म टिकट की दर में कटौती का निर्णय लिया गया है। अब यहां कोविड से पूर्व की भांति लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 10 रुपए का भुगतान करना होगा। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया है रद्द
1. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – एलेप्पी एक्सप्रेस 3 दिसंबर को धनबाद से रद्द रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल – पुरी एक्सप्रेस 3 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से रद्द रहेगी।
3. ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी एक्सप्रेस 3 दिसंबर को हटिया से रद्द रहेगी।
4. ट्रेन संख्या 18452 पुरी – हटिया एक्सप्रेस 3 दिसंबर को पुरी से रद्द रहेगी।
5. ट्रेन संख्या 18637 हटिया – बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस 4 दिसंबर को हटिया से रद्द रहेगी।
इंटरलॉकिंग के कारण LTTE 4 दिसंबर को रद्द रहेंगी
बिलासपुर रेल मंडल के बेलपाहाड़-हिमगीर रेल खंड पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य की वजह 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 4 दिसंबर को हटिया से रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया 6 दिसंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द रहेगी।

