झारखंड में 20 दिसंबर के बाद झारखण्ड में ठंड बढ़ेगी। राज्य का पारा 4 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवाएं आ रही है, जिससे रांची सहित पूरे झारखंड का तापमान गिर रहा है। ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा जिससे पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ सकता है।
माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हाे रही है। अगले दाे दिनाें में बारिश के भी आसार बन रहे हैं। यही कारण है कि झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
टूट सकता है 5 साल का रिकॉर्ड
अगर ऐसा हुआ ताे पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड टूटेगा। 2018 में 30 दिसंबर काे रांची का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.6 डिग्री और 28 दिसंबर 2019 काे 4.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

