झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे की भेट चढ़ गया । सदन शुर होते ही BJP विधायक हंगामा करने लगे। JPSC अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को हटाने और JPSC की CBI सेजांच कराने की मांग की।
JPSC के मुद्दे पर लाये गए कार्यस्थगन पढ़ने की मांग को लेकर BJP और AJSU के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। माले विधायक विनोद सिंह भी वेल में खड़े होकर स्पीकर के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे। सभी विधायक स्पीकर पर इस बात का दवाब बना रहे थे कि JPSC विवाद का समाधान हो।
हंगामे के बीच 50 मिनट तक प्रश्नकाल चला इसके बाद 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 12.15 में विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो BJP विधायकों का कार्यस्थगन लाया गया। सभी ने अल-अलग मसलो पर JPSC का मुद्दा उठाया था लेकिन समय से सूचना नही देने पर उसे अमान्य कर दिया गया। इसके बाद हगामा बढ़ गया । इसे बढ़ता देख कार्याही सोमार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

