जमशेदपुर: लौहनगरी में लगातार एक सप्ताह से कड़ाके कि ठंड पड़ रही है. साथ ही मौसम विभाग की ओर से लगातार न्यूनतम तापमापन में गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम को कोहरे के साथ शहर में दिन भर कनकनी लग रही है. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री संल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सोमवार को मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री रहने का अनुमान लगा रहा है.
अगले छह दिन का तापमान
तारिख न्यूनतम अधितम
20 दिसंबर 7.0 _ 22.0
21 दिसंबर 9 .0 _ 23.0
22 दिसंबर 9 .0 _ 24.0
23 दिसंबर 11.0 _ 25.0
24 दिसंबर 13.0 _ 25.0
25 दिसंबर 15.0 _ 26.0

