Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»रेमडेसिविर दवा को अमेरिका की मंजूरी, भारत को कब मिलेगी दवा?
    राष्ट्रीय

    रेमडेसिविर दवा को अमेरिका की मंजूरी, भारत को कब मिलेगी दवा?

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 4, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    इबोला के इलाज की दवा रेमडेसिविर से अब कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जायेगा. अमेरिका ने गंभीर तौर पर बीमार कोरोना रोगियों के इलाज के लिए इस दवा के इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है.

    अमरीका के फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन के इस फैसले के बाद अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के गंभीर मामलों में इस ऐंटी-वायरल दवा का उपयोग किया जा सकता है.

    दरअसल कुछ दिनों पहले ही इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल से पता चला कि इससे गंभीर तौर पर बीमार रोगी जल्दी ठीक हो सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं देखा गया है कि इस दवा के इस्तेमाल से बचने की संभावना बढ़ जाती है.

    जानकारों ने चेतावनी दी है कि इस दवा को कोरोना वायरस से बचने का रामबाण नहीं समझा जाना चाहिए.

    अमरीका के कैलिफोर्निया प्रदेश में स्थित गिलीएड नाम की एक कंपनी है जो रेमिडेसिविर दवा बनाती है.  ये दवा वायरस के जीनोम पर असर करती है जिससे उसके बढऩे की क्षमता पर असर पड़ता है.

    30 अप्रैल को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में भी रेमडेसिविर का जिक्र हुआ था. ब्रीफिंग के दौरान संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इस पर आगे कुछ भी कहने से पहले फिलहाल थोड़ा रुकना चाहिए.

    साथ में उन्होंन यह कहा, “रेमडेसिविर उन तमाम मेडिकल प्रोटोकॉल में से एक है जिसे दुनियाभर में एक्जामिन किया जा रहा है. कोविड-19 के इलाज के लिए अभी तक कोई तय ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया जा रहा है. रेमडेसिविर भी उन स्टडी में से एक है जो हाल में पब्लिश हुई हैं. स्टडी में अब तक ये साबित नहीं हुआ है कि ये दवा 100 फीसदी मददगार है. हालांकि इस मामले में कोई भी कदम लेने से पहले अभी हम और एविडेंस का इंतजऱ कर रहे हैं. ”

    अब जबकि अमेरिका ने कोरोना के इलाज में रेमडेसिविर दवा को मंजूरी दे दी है तो सवाल है कि भारत में ये दवा कैसे पहुंचेगी?

    रेमडेसिविर दवा का भंडार सीमित है : गिलीएड

    अब जबकि अमेरिका से मंजूरी मिल गई है तो दूसरे देश भी उम्मीद लगाए हुए हैं. दवा बनाने वाली कंपनी गिलीएड का कहना है कि अभी इस दवा का भंडार सीमित है.

    अमरीकी सरकार अभी अमरीका के उन शहरों के अस्पतालों में इस दवा को बांटने का प्रबंध करेगी जहां कोविड-19 का असर सबसे ज़्यादा हुआ है. ऐसे में अभी ये स्पष्ट नहीं है कि क्या इसे अमरीका से बाहर भेजा जा सकेगा और उसकी कीमत क्या होगी.

    गिलीएड का कहना है कि वो रेमडेसिविर के 15 लाख डोज दान करेगी. इसका मतलब है कि इससे 140,000 लोगों का मुफ्त इलाज हो सकता है, लेकिन दुनिया भर में, 185 देशों में कोरोना वायरस के 30 लाख से ज़्यादा मरीज हैं.

    गिलीएड का यह भी कहना है कि वो अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर उत्पादन बढ़ाना चाहती है. उसका लक्ष्य है कि  अक्टूबर तक 5 लाख लोगों, दिसंबर तक 10 लाख लोगों और जऱत हुई तो 2021 तक लाखों और लोगों के लिए ये दवा तैयार की जा सकेगी.

    भारत को कब मिलेगी दवा? 

    रेमडेसिविर दवा को लेकर आईसीएमआर के जानकारों का कहना है कि भारत में ये दवा कैसे आएगी, ये इस कंपनी की बिजनेस स्ट्रेटेजी पर निर्भर करता है. उनके पास दो-तीन विकल्प हैं. हालांकि उसे पहले अप्रूवल लेना होगा, लेकिन ये पूरी तरह गिलिएड कंपनी का आपसी मामला है कि वो किस तरह इस ड्रग को भारत में लाना चाहेंगे. रेमडेसिवियर नई दवा है, जिसका पेटेंट है. गिलिएड की ये अपनी प्रोपर्टी है. इसीलिए वही तय करेगी कि इसे कौन बना सकता है और कौन बेच सकता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.