Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लुधियाना सेशन कोर्ट में विस्फोट, 2 की मौत और तीन लोग घायल
    Breaking News

    लुधियाना सेशन कोर्ट में विस्फोट, 2 की मौत और तीन लोग घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 23, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना जाकर अस्पताल में घायलों से मुलाकात की.

    पुलिस ने बताया कि गुरुवार को अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी और परिसर में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. उस समय जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जैसे ही विस्फोट की खबर सुनी, स्थिति का जायजा लेने के लिए लुधियाना रवाना हो गये. लुधियाना में अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि विस्फोट की निंदा की.

    लुधियाना रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने चंडीगढ़ में कहा, ‘लुधियाना में विस्फोट हुआ है. मैं सीधे लुधियाना ही जा रहा हूं.’ उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे (विधानसभा) चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी तथा राज्य विरोधी ताकतें इस तरह के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं. इसको लेकर सरकार सतर्क है और लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए.’ चन्नी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.

    चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम विस्फोट जांच के लिए स्थल से नमूने एकत्र करेगी. प्राथमिक जांच से जुड़े एक सवाल पर भुल्लर ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है. जांच जारी है.

    लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम विस्फोट जांच के लिए स्थल से नमूने एकत्र करेगी. प्राथमिक जांच से जुड़े एक सवाल पर भुल्लर ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है. जांच जारी है.

    पाकिस्तान नहीं चाहता हमारे यहां शांति रहे- सुखजिंदर सिंह रंधावा

    पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी लुधियाना के अस्पताल में जाकर घायल लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि लोगों को मामूली चोटें आयीं हैं. रंधावा ने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि विस्फोट के बाद ऐसा लगा मानो कोई मकान गिर गया हो. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि हमारे यहां शांति रहे.

    अरमिंदर सिंह बोले- सघन जांच करे पुलिस

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्हें इस घटना के हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर दुख हुआ. अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘लुधियाना अदालत परिसर में विस्फोट की विचलित करने वाली खबर. हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर दुख हुआ. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए.’

    सरकार प्रतिशोध की बजाय कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें- अकाली दल

    शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी इस घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘लुधियाना की जिला अदालत में विस्फोट की खबर से स्तब्ध हूं, जिसमें कुछ लोग हताहत हुए हैं. गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें. पंजाब सरकार को राज्य में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध की बजाय कानून और व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.’

    पंजाब में शांति भंग करना चाहते हैं कुछ लोग- केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब में शांति भंग करना चाहते हैं. केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘पहले बेअदबी, अब विस्फोट. कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं. पंजाब के तीन करोड़ लोग उनकी साजिशों को सफल नहीं होने देंगे.’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.