रांची: रांची में दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना नामकुम थाना क्षेत्र स्थित बेलबागान की है। मृतका की पहचान संजय कुमार लखानी की बड़ी बेटी शीतल लखानी (26 वर्ष) और छोटी बेटी मान्या लखानी (15 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मां ने बताया कि बुधवार की रात मान्या का बर्थडे था। सभी साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट किए थे। रात में खाना खाने के बाद दोनों साथ में सोनो गए थे। सुबह 5 बजे जब वो दोनों के कमरें में गईं तो बड़ी बेटी बेड पर और छोटी जमीन पर बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम RIMS में करा लिया गया है, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। वहीं FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
5 महीने पहले ही हुई थी सगाई
बड़ी बेटी शीतल लखानी की 5 महीने पहले ही सगाई हुई थी। दो महने बाद इनकी शादी होने वाली थी। हालांकि अभी तक शादी की तारिख तय नहीं की गई थी। डेट पर दोनों परिजनों की तरफ से चर्चा चल रही है।

