Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में पेड़ से उल्टा लटका कर एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, 17 लोगों पर FIR दर्ज
    झारखण्ड

    पलामू में पेड़ से उल्टा लटका कर एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, 17 लोगों पर FIR दर्ज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा से मॉब लिंचिंग पर लगाम कसने के लिए ‘भीड़ हिंसा एवं मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक’ पास होने के अगले ही दिन पलामू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़तंत्र की हैवानियत साफ दिख रही है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में लड़का एक पेड़ से उल्टा लटका दिख रहा है। जिसके पास लोगों की भीड़ खड़ी हैं। युवक रोते हुए अपने जान की भीख मांग रहा है और लोग उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं, भीड़ में शामिल एक युवक मोबाइल फोन से वीडियो भी बना रहा है।

    यह मामला पलामू जिले के नीलाम्बर-पिताम्बरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव का है। घटना 14 दिसंबर की है। 13 दिसंबर को खुस्तर अंसारी नाम का युवक यहां गांव की लड़की से मिलने आया था। लड़के के साथ युवक को देखकर लोग आक्रोशित हो गए और उसको पैर बांधकर एक पेड़ से उल्टा लटका दिया। फिर उसकी जमकर पिटाई भी की। मामला करीब पांच दिन पुराना है, लेकिन वीडियो बुधवार देर शाम सामने आया है। इस मामले में 5 नामजद समेत 17 लोगों पर गुरुवार को FIR दर्ज किया गया है।

    जख्मी हालात में युवक को छोड़ दिया

    पिटाई के बाद घायल युवक को जख्मी हालात में छोड़ा गया है। घटना से युवक और उसका परिवार काफी डरा सहमा है। जिस कारण उन्होंने थाने को भी इसकी जानकारी नहीं दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को घटना का पता लगा। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    क्या है पूरा मामला

    पीड़ित युवक सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव का रहने वाला है। वह ताबर के रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने करमा गांव गया था। यहीं पर लोगों ने प्रेमी को पकड़ कर बंधक बना लिया। जबकि, उसका साथी किसी तरह भीड़ से बचकर भाग निकला।

    SP ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

    SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, ‘मामले से संबंधित वीडियो हाथ लगा है। इसके बाद थाना प्रभारी को इस मामले में तहकीकात करने का निर्देश दिया गया था। तहकीकात के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.