Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मेयर आशा लकड़ा ने निगम के विभागों का किया औचक निरीक्षण, 80 प्रतिशत अधिकारी मिले अनुपस्थित
    झारखण्ड

    मेयर आशा लकड़ा ने निगम के विभागों का किया औचक निरीक्षण, 80 प्रतिशत अधिकारी मिले अनुपस्थित

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: नगर निगम (RMC) की मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को रांची के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 80% अधिकारी गायब मिले। दिन के 12 बजे तक अधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष से गायब थे। अधिकारियों के संबंधित विभाग के कर्मचारी भी कार्यालय से संबंधित कार्यों को छोड़कर मोबाइल पर व्यस्त नजर आए। अधिकारी कब आएंगे इसकी जानकारी भी किन्हीं को नहीं थी।

    इधर जनता 10 बजे से अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही थी। नाराज मेयर शाम 5 बजे नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यालय समयावधि में अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य करने और गायब रहने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की करने का निर्देश दिया है।

    पूरे अभियंत्रण शाखा में बस एक अभियंता मिले
    मेयर के निरीक्षण के दौरान अभियंत्रण शाखा में सिर्फ अधीक्षण अभियंता रमा शंकर राम उपस्थित थे। सभी अभियंता इस दौरान गायब थे। लेख शाखा व टाउन प्लानिंग के अधिकारी भी गायब मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मोनोपोली के कारण ही आज रांची नगर निगम गर्त में जा रहा है।

    जनता को परेशान कर रहे हैं अधिकारी- मेयर
    मेयर ने कहा कि जब अधिकारी ही कार्यालय अवधि में गायब रहेंगे तो कर्मचारी क्या काम करेंगे। शहर की आम जनता अपनी फरियाद व समस्याओं के समाधान को लेकर सुबह 10 बजे से अधिकारियों का इंतजार करते रहते हैं। अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में कब आएंगे, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी जाती है। जनता को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।

    10.30 तक सभी अधिकारियों को आना होगा दफ्तर
    कहा, पिछले कई दिनों से अधिकारियों व कर्मियों की कार्यशैली की मॉनिटरिंग करने के बाद उन्हें औचक निरीक्षण करना पड़ा। मेयर ने कहा कि सरकारी कार्यालय की कार्यावधि 10:30 बजे से शुरू हो जाती है, लेकिन रांची नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी 12 बजे तक अपने कार्यालय कक्ष में नजर नहीं आते हैं। रांची नगर निगम के 36 शाखाओं में 100 से अधिक कर्मी कार्यरत हैं, जबकि निरीक्षण के दौरान 80 प्रतिशत कर्मी गायब मिले।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.